विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पानी की कमी यमकेश्वर तीर्थ सरोवर में मरी मछलियां

By JagranEdited By:
Published: Sat, 14 May 2022 11:34 PM (IST)

यमकेश्वर तीर्थ स्थल हुसैनी में यमकेश्वर सरोवर में पानी कम होने पर मछलियां मरने पर बीमारी फैलने के का डर ...और पढ़ें

पानी की कमी यमकेश्वर तीर्थ सरोवर में मरी मछलियां
पानी की कमी यमकेश्वर तीर्थ सरोवर में मरी मछलियां

-बिल न भरने पर काट दिया था बिजली कनेक्शन संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ :

यमकेश्वर तीर्थ स्थल हुसैनी में यमकेश्वर सरोवर में पानी कम होने पर मछलियां मरने पर बीमारी फैलने के का डर है। जिससे यमकेश्वर मन्दिर की सेवा समिति ने एसडीएम को शिकायत देकर समस्या का हल करने की मांग रखी। यमकेश्वर के ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन कटने पर यह समस्या आई। जनस्वास्थ्य विभाग ने बिल न भरने पर कनेक्शन काट दिया। यमकेश्वर मन्दिर सेवा समिति के हरपाल गिल, कुलवन्त सिंह, अमनदीप, अमरपाल, कुलदीप सिंह, भूपेन्द्र सिंह, देवेन्द्र, बलविन्द्र, दलबीर, राहुल सहित पूर्व सरपंच रामकरण आदि ने एसडीएम नीरज कुमार को शिकायत देकर मांग रखी कि गांव हुसैनी में यमकेश्वर तीर्थ स्थल में यमकेश्वर तीर्थ स्थल है जो यह ऐतिहासिक है। महाभारत के समय पांडव अज्ञात वास में यहां आये थे। जो उस समय का यह सरोवर यमकेश्वर है। यमकेश्वर सरोवर में पानी भरने के लिये जनस्वास्थ्य विभाग की देखरेख में ट्यूबवेल लगाया था। लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण बिजली का बिल न भरने पर बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया था। जिसके कारण गर्मी और ताजा पानी न मिलने पर सरोवर में मछलियां मर रही हैं। जिसके कारण बदबू है। मन्दिर समिति अपने खर्चे पर व ग्रामीणों की मदद से मरी हुई क्विटलों के हिसाब से मछलियों को निकलवाकर गड्ढों में दबा रही है।

प्रधान हरपाल सिंह ने बताया कि लाखों का बिल होने पर उसका बिजली का कनेक्शन विभाग ने काट दिया है। शुक्रवार को एसडीएम नारायणगढ़ को शिकायत दी। अभी तक इस समस्या का हल नहीं किया है।

---------