1500 कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में करेंगे शिरकत
बीजेपी सदर मंडल प्रधान सोम चोपड़ा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में तीनों मंडल प्रधान महामंत्री की बैठक हुई। मीडिया प्रभारी विजेंद्र चौहान ने बताया 21 जुलाई को 200 बजे शहर अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं के अभिनंदन के लिए समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय जल एवं समाजिक न्याय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जागरण संवाददाता, अंबाला : बीजेपी सदर मंडल प्रधान सोम चोपड़ा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में तीनों मंडल प्रधान, महामंत्री की बैठक हुई। मीडिया प्रभारी विजेंद्र चौहान ने बताया 21 जुलाई को 2:00 बजे शहर अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं के अभिनंदन के लिए समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय जल एवं समाजिक न्याय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। छावनी विधानसभा क्षेत्र से पन्ना प्रमुख स्तर तक के 1500 कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे। लोकसभा चुनावों प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह में सीएम शिरकत कर रहे हैं। साथ-साथ विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा हरियाणा प्रदेश विधानसभा चुनावों में 75 पल्स के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बैठक में मंडल प्रधान सरदार जसवीर सिंह महामंत्री महिद्र सेठी ललित चौधरी राजीव गुप्ता अजय पराशर मौजूद रहे।