जफरपुर में बर्बाद नहीं होगी किसानों की फसल
संवाद सहयोगी, मुलाना: जफरपुर गांव की फसल गंदे पानी से बर्बाद नहीं होगी। अधिकारियों ने पानी निकासी के लिए नाले के निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया है। धिकारियों ने सीएम ¨वडो पर शिकायत के बाद भी काम शुरू नहीं करवाया। जब अधिकारियों की मनमानी के बाद किसान ने जहर पी लिया था तो अफसरों में अफरा-तफरी मच गई थी।
संवाद सहयोगी, मुलाना: जफरपुर गांव की फसल गंदे पानी से बर्बाद नहीं होगी। अधिकारियों ने पानी निकासी के लिए नाले के निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया है। धिकारियों ने सीएम ¨वडो पर शिकायत के बाद भी काम शुरू नहीं करवाया। जब अधिकारियों की मनमानी के बाद किसान ने जहर पी लिया था तो अफसरों में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि उपचार मिलने पर किसान की जान बच गई थी।
बता दें कि जफरपुर गांव में गंदे पानी की निकासी खेतों में की जा रही थी। जिस कारण किसानों की फसलें खराब हो रही थी। बार बार गुहार लगाने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे थे। दो साल से किसान बेहद परेशान थे। किसी तरह से समस्या का निराकरण हो। लेकिन कोई फायदा नहीं हो पा रहा थ। हालात उस समय बदल गए जब एक किसान ने समस्या हल न होता देख परेशान होकर जहर निगल लिया। आनन फानन में अधिकारी गांव में पहुंचे और पानी निकासी का हल करने लगे। लेकिन गांव के लोगों ने उस वक्त मना कर दिया था। अब अधिकारियों ने गांव में जाकर पानी निकासी का समाधान करने के लिए नाले का काम शुरू कर दिया। मंगलवार को जफरपुर में नाले पर कार्य कार्य शुरू करवाया दिया गया है, जिसे जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा। नाला निर्माण की सामग्री किसान के जहरीला पदार्थ पीने से पहले ही मौके पर डाली गई थी। अब किसानों के खेतों में गंदा पानी नहीं जाएगा।
-एसडीओ पंचायती राज बराड़ा नरेश राठी मामले में जांच जारी है। मामले के हर पहलू पर गहनता से जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-सुनील कुमार, थाना प्रभारी, मुलाना