विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 8 लाख से अधिक की ठगी, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 18 Feb 2026 02:36 PM (IST)

अंबाला साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक महिला से 8.92 लाख रुपये की ठगी के आरोप ...और पढ़ें

फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 8.92 लाख की ठगी, दिल्ली से आरोपित गिरफ्तार।

फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 8.92 लाख की ठगी, दिल्ली से आरोपित गिरफ्तार।

HighLights

  1. महिला से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 8.92 लाख की ठगी

  2. दिल्ली से आरोपी शुभम बंसल गिरफ्तार, फर्जी ऐप का उपयोग

  3. पुलिस रिमांड पर आरोपी, ठगी नेटवर्क की जांच जारी

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से आठ लाख 92 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली निवासी युवक को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

रिमांड के दौरान उससे ठगी के नेटवर्क, बैंक खातों और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में टीम ने 16 फरवरी को शुभम बंसल निवासी फुटा रोड पार्ट-एक, इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, कमालपुर माजरा, थाना बुराड़ी, दिल्ली को काबू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित ने स्वयं को मास्टर ट्रेडिंग और आरबीके शेयर ब्रोकिंग लिमिटेड से जुड़ा बताकर शिकायतकर्ता से संपर्क साधा।

उसने शेयर बाजार में निवेश पर अधिक लाभ का लालच दिया। विश्वास जीतने के लिए पहले कम रकम पर लाभ दिखाया और बाद में एक फर्जी मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया। उक्त ऐप में निवेश की राशि बढ़ती हुई दिखाई जाती रही, जिससे महिला को और धन निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया।

शिकायतकर्ता महिला ने 10 फरवरी को थाना साइबर क्राइम अंबाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफार्म के माध्यम से उससे आठ लाख 92 हजार की धोखाधड़ी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

बैंक लेन-देन, मोबाइल नंबर और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार ठगी की राशि विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। रिमांड अवधि के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि इस मामले में और कौन-कौन संलिप्त है तथा कितनी राशि की रिकवरी संभव है।