फसल अवशेष प्रबंधन के आधुनिक ढंग बताए
गांव अधोया में कृषि तथा कृषक कल्याण विभाग हरियाणा के तत्वावधान में वीरवार को कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 07:20 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 07:20 AM (IST)
ससं, बराड़ा : गांव अधोया में कृषि तथा कृषक कल्याण विभाग हरियाणा के तत्वावधान में वीरवार को कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने फसल अवशेष प्रबंधन सहित जैविक तथा अन्य आधुनिक उन्नत कृषि ढंगों की विस्तृत जानकारी दी। कृषकों को धान के अवशेषों, पराली आदि को जलाने के दुष्प्रभावों को बताते हुए कृषि विशेषज्ञों ने इसके प्रबंधन के लिए तकनीकी उपकरणों की जानकारी सहित इसके आर्थिक उपयोग का आह्वान किया। शिविर में लगभग 150 कृषकों ने भाग लिया। कृषकों को डा. सुखबीर सिंह नरवाल, राजीव शर्मा, आलोक कंबोज, अमनदीप सिंह, वैज्ञानिक बलजीत सिंह, जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें