सरकार आई तो हर घर में दूंगा नौकरी, चाहे जाना पड़े जेल: ओमप्रकाश चौटाला
सरकार आई तो हर घर में एक सरकारी नौकरी दूंगा। फिर चाहे इसके लिए मुझे जेल भी क्यों न जाना पड़े। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने अंबाला शहर में कार्यकर्ताओं को शाम करीब साढ़े 7 बजे संबोधित करते हुए कही।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : सरकार आई तो हर घर में एक सरकारी नौकरी दूंगा। फिर चाहे इसके लिए मुझे जेल भी क्यों न जाना पड़े। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने अंबाला शहर में कार्यकर्ताओं को शाम करीब साढ़े 7 बजे संबोधित करते हुए कही। बसपा से गठबंधन टूटने के सवाल पर चौटाला ने कहा कि गठबंधन होते भी हैं और टूटते भी हैं। वर्तमान में किस पार्टी के साथ गठबंधन की बात चल रही है के सवाल पर चौटाला ने कहा कि समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के लिए हमेशा उनके दरवाजे खुले रहेंगे।
उन्होंने कहा कि इनेलो जननायक देवीलाल के संघर्ष से बनी पार्टी है और वह उसे उनके सिद्धांतों के अनुरूप ही चला रहे हैं लेकिन कुछ लोग है जो अपने राजनीतिक स्वार्थो के लिए देश व प्रदेश लोगों के हितों को दांव पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट शासन से मुक्ति के लिए लोग भाजपा के झूठे वादों में फस गए। लेकिन आज भाजपा के राज में हर वर्ग दुखी है और सता परिवर्तन के लिए अवसर का इंतजार में है।
चौटाला ने यह भी कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसान इसकी जीडीपी की रीड है यदि किसान खुश होगा तो देश खुशहाल होगा। इस मौके पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी, स्टेट कार्यकारणी सदस्य जगमाल ¨सह रोलो, स्टेट आमंत्रित सदस्य मक्खन ¨सह लबाना,राजबीर बराड़ा,शम्मी सोंडा,लाली भानोखेड़ी, हलका प्रधान रामकुमार बटरोहन, अवतार ¨सह शेरगिल, भूप ¨सह, पंकज भारद्वाज, दयारानी दु:खेड़ी, ओंकार ¨सह, जगबीर राणा, दलबीर खैरा, सोमनाथ बोह, इकबाल बाजवा, दिलबाग दानीपुर, गुरदयाल बाबा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी मौजूद रहे।