आधी छावनी में आज 9 से 11 बजे तक नहीं आएगी बिजली
जासं, अंबाला शहर : आधी छावनी में आज सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक बिजली नहीं आएगी। बब्याल
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 07:54 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 07:54 PM (IST)
जासं, अंबाला शहर : आधी छावनी में आज सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक बिजली नहीं आएगी। बब्याल सब स्टेशन पर सामान्य मरम्मत के चलते ब्रेक डाउन रहे। शुक्रवार को बब्याल सब स्टेशन पर मरम्मत के चलते सुबह 9 से 10 बजे तक रामपुर 11केवी, अर्बन फीडर पीएनडी, बब्याल अर्बन और कलारेहड़ी अर्बन फीडर पर आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी कारण इन फीडरों से जुड़ी दर्जनों कालोनियों में नौ से 10 बजे तक बिजली नहीं आएगी। वहीं इसके बाद 10 से 11 बजे तोपखाना, महेश नगर और गो¨बद नगर फीडर पर बिजली बाधित रहेगी। इसीलिए कारण समस्त महेश नगर एरिया, गो¨बद नगर एरिया और तोपखाना एरिया में बिजली इस अवधि में नहीं आएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें