यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दीपावली पर बिजली निगम के कर्मचारियों की 24 घंटे रहेगी ड्यूटी
बिजली निगम दीपावली पर बेहतर बिजली आपूर्ति को लेकर अलर्ट हो चुका है। इसके लिए सभी डिविजन पर 11 केवी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: बिजली निगम दीपावली पर बेहतर बिजली आपूर्ति को लेकर अलर्ट हो चुका है। इसके लिए सभी डिविजन पर 11 केवी फीडर, ट्रांसफार्मर, लूज कनेक्शन आदि की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए सभी सबस्टेशन पर तेजी से काम किया जा रहा है। साथ ही दीपावली पर सबस्टेशन पर 24 घंटे कर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
बता दें अंबाला में बिजली निगम के करीब ढाई लाख उपभोक्ता हैं। इसमें बिजली निगम हर महीने उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली करता है। वहीं बिजली निगम दीपावली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए अलर्ट हो गया है। इसके लिए बिजली निगम ने सबस्टेशन पर फीडर, लूज कनेक्शन और ट्रांसफार्मरों की जांच का काम कराया जा रहा है। वहीं सभी सबडिविजन से बिजली निगम की टीम कालोनी में ट्रांसफार्मर और पैनल बाक्स की जांच करने कार्य किया जा रहा है। ऐसे में ट्रांसफार्मर, पैनल बाक्स, 11 केवी फीडर आदि में खामियां मिलने पर बदलने का काम भी शुरू कर दिया है, ताकि दीपावली पर लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति हो सके।
इस संबंध में एक्सईएन सुखबीर सिंह ने बताया कि सभी डिवीजन में बिजली निगम की टीम जांच फीडर और ट्रांसफार्मर की जांच में जुटी है। दीपावली पर भी कर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी।
-------------
फाल्ट होने पर तुरंत बदला जाएगा
शहर में बिजली निगम के सभी डिविजन पर ट्रांसफार्मर ट्राली रखी हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने पर तुरंत बदलने का काम शुरू होगा, ताकि लोगों को दीपावली पर बिजली कटौती से निजात मिले। इसके लिए सभी सबडिविजन में दो-दो ट्रांसफार्मर ट्राली में रखे हैं।
