विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, नहीं हो सकी पहचान

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:38 AM (GMT+05:30)

अंबाला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ...और पढ़ें

ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत। सांकेतिक फोटो

ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. अंबाला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसा।

  2. बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत।

  3. जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में लिया, शिनाख्त जारी।

जागरण संवाददाता, अंबाला। शहर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। वीरवार शाम को बुजुर्ग का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। जीआरपी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हुई।

जीआरपी चौकी प्रभारी यशपाल ने बताया कि वीरवार शाम करीब चार बजे डीएफसी लाइन के पास एक शव मिलने की सूचना मिली। तुरंत ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष होने का अनुमान है। आशंका है कि रेलवे लाइन पार करते हुए हादसा हुआ है।