भारत देश व हिदू धर्म की रक्षा करना प्रत्येक सदस्य का कर्त्तव्य: करण
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अंबाला जिला कार्यकारिणी की एक बैठक दयालबाग स्थित जिला कार्यालय में हुई। जिलाअध्यक्ष करण किशोर गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला महासचिव श्याम सुंदर शर्मा ने किया।
जागरण संवाददाता, अंबाला: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अंबाला जिला कार्यकारिणी की एक बैठक दयालबाग स्थित जिला कार्यालय में हुई। जिलाअध्यक्ष करण किशोर गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला महासचिव श्याम सुंदर शर्मा ने किया। बसंत पंचमी के दिन महासभा की ओर से सरस्वती पूजन के साथ हवन तथा भंडारे लगाया जाएगा। सदस्यों के सुझाव पर यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अप्रैल के महीने में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अंबाला छावनी में भी मनाया जाएगा। बैठक में देश की वर्तमान स्थिति पर काफी चर्चा हुई। करण किशोर ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संविधान के अनुसार अपने भारत देश और हिदू धर्म की रक्षा करना व उसका प्रचार करना अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रत्येक सदस्य का प्रथम कर्तव्य है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर शर्मा, राम कुमार गौतम, मंगतराम मोदगिल, सुभाष शास्त्री, कृष्ण मुरारी शर्मा, तेताराम शर्मा, हर प्रसाद शर्मा, बलदेव कृष्ण शर्मा, बसंत कुमार शर्मा, पाली राम शर्मा, कृष्ण लाल शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।