युवक पर चाकू से किया हमला
जागरण संवाददाता, अंबाला : पिलखनी गांव के रहने वाले अजय कुमार को समलेहड़ी में रहने वाले राजू और बिल्ला ने चाकू से हमला कर दिया। घटना छावनी के रैन बसेरे की है। पड़ाव थाना पुलिस ने घायल अजय की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता अजय ने बताया कि दोनों आरोपित उसके साथ पुरानी रंजिश रखते हैं। इसी के चलते अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया। घायल ने बताया कि रैन बसेरे में वह अपने दोस्त कर्ण के साथ बुधवार को आया था। इसी दौरान दोनों युवकों ने उसको पकड़ लिया और चाकू से वार कर दिया। उसके साथ झगड़ा होता देख कर उसका दोस्त कर्ण और अन्य मौके पर मौजूद लोग मौके पर आ गए। लोगों को मौके पर आते देखकर हमलावर फरार हो गए। जाते वक्त दोनों आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके बाद वह नागरिक अस्पताल में पहुंचा और अपना इलाज कराया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपित दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत यह मुकदमा दर्ज किया है।