बेटियों की मदद के लिए चलाया शक्ति कैंपेन, जारी किया हेल्प लाइन नंबर
जनचेतना फाउंडेशन की ओर से आइटीआइ की छात्राओं के साथ शक्ति कैंपेन लांच किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:30 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जनचेतना फाउंडेशन की ओर से आइटीआइ की छात्राओं के साथ शक्ति कैंपेन लांच किया। संगठन के अध्यक्ष हरपाल कंबोज ने कहा इस कैंपेन का उद्देश्य हर बेटी को शोषण और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है। शक्ति कैंपेन द्वारा दिए गए 7496986222 हेल्पलाइन नंबर पर कभी भी कोई भी बेटी, छात्रा व महिला अपनी किसी भी परेशानी को लेकर कॉल कर सकती हैं। यदि किसी भी छात्रा या महिला कि कोई भी शिकायत आती है तो जल्द से जल्द उसका निवारण किया जाएगा। छात्राओं को प्रेरित करने के लिए जनचेतना फाउंडेशन द्वारा कविता, नृत्य, गायन प्रस्तुति दी गई। एक लघु नाटक भी दिखाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें