ढाबा एसोसिएशन के प्रधान भाजपा में शामिल
ढाबा एसोसिएशन के प्रधान मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भजापा की नीतियों में आस्था जताई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 06:00 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 12:50 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला : ढाबा एसोसिएशन के प्रधान मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भजापा की नीतियों में आस्था जताई। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज के आवास पर सदर मंडल के महामंत्री ललित चौधरी ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनको पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र रैना, मनोज शर्मा उर्फ हैप्पी ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में हर स्तर पर विकास हो रहा है। इस मौके पर संजीव सोनी, प्रवेश शर्मा, जानकीदास, संजीव चौधरी, अमरजीत सिंह, विद्यासागर गुप्ता, राजेंद्र, मीडिया प्रभारी विजेंद्र चौहान मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें