शहर हलके में विकास जोरों पर : असीम
विधायक असीम गोयल ने कहा कि हलका अंबाला शहर में विकास कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर
विधायक असीम गोयल ने कहा कि हलका अंबाला शहर में विकास कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है। वे बुधवार को गांव अमीपुर, रामगढ़ डेरा (चौड़मस्तपुर), मुजफरा, मस्तपुर, भड़ी, सुल्लर, धुरखड़ा और सारंगपुर में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के एक समान विकास के कार्य हो रहे हैं। विकास कार्यो को गति प्रदान करने के लिए पहले ही खाका तैयार कर लिया जाता है। लोगों की समस्याओं का समाधान के लिए निवास स्थान पर भी काम किया जा रहा हैं। उन्होंने उक्त गांवों में विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनदीप राणा, सुरेश सहोता, ध्रुव त्रिखा, विजय, रघुबीर, गुरजीत सिंह और रणबीर सिंह मौजूद रहे।