सरकारी बंगले नहीं, सादगी में विज की राजनीति
जागरण संवाददाता, अंबाला : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सरकारी सुविधाओं से ज्यादा सरोकार नहीं है। राज
जागरण संवाददाता, अंबाला : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सरकारी सुविधाओं से ज्यादा सरोकार नहीं है। राजनीति में संन्यासी माने जाने वाले विज ने चंडीगढ़ में सरकारी बंगले का मोह नहीं रखा बल्कि अपने शास्त्री कालोनी निवास में रहने को तरजीह दी। उनका मानना है कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को काम करवाने के लिए चंडीगढ़ के चक्कर न काटने पड़ें। मंत्री अनिल विज ने बताया कि उन्हें कभी सरकारी बंगले की जरूरत महसूस ही नहीं हुई। विज ऐसे इकलौते मंत्री हैं जिन्होंने अभी तक सरकारी बंगला तक नहीं लिया। इसके अलावा, विज की सादगी और काम के प्रति समर्पण के चर्चे हरियाणा की राजनीति में खूब चर्चित रहते हैं। विज रोज सुबह खुद अपनी निजी कार चलाकर अंबाला कैंट के सदर बाजार चौक पर चाय की चुस्कियां लेते हुए राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं करते हैं। लगभग दो घंटे चाय चौपाल में बिताने के बाद विज रोज अपने निवास पर जनता की समस्याओं का भी निदान करते हैं। बता दें कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश का नाम इन दिनों मंत्रियों से सरकारी बंगले खाली करवाने के नाम पर ज्यादा चर्चा में हैं। योगी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनका सरकारी बंगला खाली करवाया है। उप्र के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ ¨सह ने अपने सरकारी बंगला को छोटा बताते हुए इस बंगले पर दावा ठोक दिया।