ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मामला दर्ज
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : गांव नंदूवाली के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने बाइक को टक्कर दे मारी। हा
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : गांव नंदूवाली के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने बाइक को टक्कर दे मारी। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष कुमार निवासी गांव शाहपुर थाना नारायणगढ़ ने बताया कि 5 अक्टूबर को वह और उसका दोस्त अमरजीत सिंह तथा उ सके भाई का लड़का सुखिवंदर सिंह अपने निजी काम से नारायणगढ़ आए थे। 5 व 6 अक्तूबर की रात को अलग-अलग मोटरसाइकिल से वापस आ रहे थे। इसी दौरान एक बाइक ट्रैक्टर ट्राली चालक काफी तेज गति से वाहन चलाता हुआ आया और उसने दूसरी बाइक में टक्कर कार दी। हादसे के बाद अमरजीत व उसका भतीजा सुखविदर सिंह गिर गए। सुखविदर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। कुछ देर के लिए ट्रैक्टर ट्राली चालक रुका, जिसे पहचान लिया। लोगों को आता देख वह ट्रैक्टर ट्राली सहित फरार हो गया। घायल सुखविदंर सिंह को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।