बस अड्डे के सामने डिवाइडर के निर्माण से जाम से मिलेगी राहत
नगर निगम ने रोडवेज बस अड्डे के सामने डिवाइडर बनाने कार्य शुरू कर दिया है। यहां पर डिवाइडर बनने से वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी। यहां पर निगम करीब 15 दिन में निर्माण कार्य पूरा करेगा। इसके लिए तेजी से निर्माण जारी है।
जागरण संवाददाता : अंबाला शहर : नगर निगम ने रोडवेज बस अड्डे के सामने डिवाइडर बनाने कार्य शुरू कर दिया है। यहां पर डिवाइडर बनने से वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी। यहां पर निगम करीब 15 दिन में निर्माण कार्य पूरा करेगा। इसके लिए तेजी से निर्माण जारी है।
रोडवेज बस अड्डे के सामने की सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी संचालक बैठते हैं। इससे शाम में वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम भी लगता है। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। बस अड्डे में रोडवेज की बसों का आवागमन भी होता है। ऐसे में बसों को आने-जाने में दिक्कत होती है। बाजार में लोगों की भीड़ होने पर जाम भी लगता है। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। अब निगम ने लोगों की समस्या को दूर करने के लिए डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। नगर निगम 10 दिन में डिवाइडर का निर्माण कार्य पूरा करेगा। इस संबंध में एक्सीईएन सौरभ ने बताया कि डिवाइडर के निर्माण होने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी।