Move to Jagran APP

म्यूटेशन की एवज में शुल्क का कांग्रेस करेगी विरोध

म्यूटेशन की एवज में लोगों से वसूली होने पर कांग्रेस ने विरोध जताया। कांग्रेसियों ने कहा कि यह वापस न किया गया तो कांग्रेस आन्दोलन करेगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 08:33 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 08:33 AM (IST)
म्यूटेशन की एवज में शुल्क का कांग्रेस करेगी विरोध
म्यूटेशन की एवज में शुल्क का कांग्रेस करेगी विरोध

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

loksabha election banner

म्यूटेशन की एवज में लोगों से वसूली होने पर कांग्रेस ने विरोध जताया। कांग्रेसियों ने कहा कि यह वापस न किया गया तो कांग्रेस आन्दोलन करेगी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने कहा कि कांग्रेस किसी भी हाल में नगर निगम की ओर से शहर की जनता को म्युटेशन के नाम पर वसूली नहीं करने देगी। म्यूटेशन ट्रांसफर करवाना हो, नक्शा पास व किसी भी प्रकार का निगम से सम्बंधित कार्य करवाना हो तो उसमें भी डोर टू डोर सेवाओं के प्रदान किये बिना उसके नाम पर भी कर वसूला जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया की नगर निगम की ओर से धारा 101 द हरियाणा म्यूनिसिपल कारपोरेशन एक्ट के तहत म्यूटेशन ट्रान्सफर होना होता है। अगर समय पर न हो तो अधिकतम 500 रुपये जुर्माना ले सकते हैं, परन्तु देरी होने पर मौजूदा सरकार की ओर से जनता से जुर्माना वसूला जा रहा है।

किसी सम्पति के बेचे जाने पर या मालिक की मृत्यु के बाद सम्पति का रेवेन्यू रिकॉर्ड में सम्पति का तबादला तहसील में होता है। हाउस टैक्स पर्पज के लिए कारपोरेशन में भी दर्ज किया जाता है। नगर निगम की ओर से प्रत्येक तबादले पर 50 रुपये प्रतिदिन लिया जा रहा हैं। मौके पर किरण बाला जैन, बलविदर सिंह पुनिया, राजेश मेहता, राज कुमार गुप्ता, कुलिदर पाल सिंह, प्रीतपाल सिंह अंटाल, गगनजीत धमीजा, वरिदर दीक्षित, तरुण चुग, कुलदीप सिंह गुल्लू, अशोक बूंदी, पवन अग्रवाल, रश्मि शर्मा, राज रानी, अमरजीत कौर सोढ़ी, दविदर वर्मा आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.