हाथ छोड़ थामा कमल, विज ने किया स्वागत
कांग्रेस नेता एवं राजपूत सभा के प्रधान बिल्लू राणा अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर कार्यक्रम में वे शामिल हुए। मंत्री विज ने इन सभी का स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, अंबाला: कांग्रेस नेता एवं राजपूत सभा के प्रधान बिल्लू राणा अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर कार्यक्रम में वे शामिल हुए। मंत्री विज ने इन सभी का स्वागत किया। विज ने कहा कि बिल्लू राणा के भाजपा में शामिल होने से भाजपा की ताकत बढ़ेगी, क्योंकि वह बहुत ही सक्रिय नेता हैं। भाजपा में शामिल होने वालों में धर्मपाल राणा, सुभाष राणा, अर्जुन सिंह राणा, प्रीतम सिंह राणा, बलजीत सिंह राणा, छत्रपाल सिंह राणा, विजय पाल राणा, समय सिंह राणा, मदन पाल राणा आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में भाजपा मीडिया प्रभारी बिजेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष मदन लाल शर्मा, सेक्टर प्रमुख नरेंद्र राणा, मुकेश राणा, नीतू सचदेवा आदि मौजूद रहे।