शहर में विकास कार्यों का आयुक्त ने निरीक्षण किया
शहर में शुक्रवार को आयुक्त पार्थ गुप्ता ने विकास कार्य का निरीक्षण किया। इसमें निर्माण एजेंसी को तेजी से निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। इसमें उन्होंने बाल भवन रौरंग राय तालाब समेत अन्य विकास कार्य का जायजा लिया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: शहर में शुक्रवार को आयुक्त पार्थ गुप्ता ने विकास कार्य का निरीक्षण किया। इसमें निर्माण एजेंसी को तेजी से निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। इसमें उन्होंने बाल भवन, नौरंग राय तालाब समेत अन्य विकास कार्य का जायजा लिया।
शुक्रवार को आयुक्त ने नौरंग राय तालाब, बाल भवन के स्थान पर बन रहे प्लैनेटोरियम और महावीर पार्क का जायजा लिया गया। जिसमें से कोई कार्य प्रगति पर नहीं मिला। इस पर उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विकास कार्यों में मिली त्रुटियों को अति शीघ्र दूर किया जाए। वहीं प्रयोग में आने वाले सामान की गुणवत्ता का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए।