Move to Jagran APP

नपा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था

नगरपालिका के सफाई कर्मियों की दूसरे दिन हड़ताल होने पर नारायणगढ़ शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कूड़े के ढेरों से लोग परेशान हैं। कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और अपनी मांगें माने जाने तक संघर्ष का ऐलान किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 09:30 AM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 09:30 AM (IST)
नपा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था
नपा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : नगरपालिका के सफाई कर्मियों की दूसरे दिन हड़ताल होने पर नारायणगढ़ शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कूड़े के ढेरों से लोग परेशान हैं। कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और अपनी मांगें माने जाने तक संघर्ष का ऐलान किया। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका के सफाई कर्मियों का एक महीने का व फायर ब्रिगेड कर्मियों का तीन महीने का वेतन नहीं मिला है। इसी कारण कर्मचारियों ने हड़ताल की है। दो दिन से सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं और शहर से कूड़ा न उठने पर लोग परेशान रहे।

loksabha election banner

नगरपालिका के सफाई कर्मियों के प्रधान मंगा ने बताया कि हमारे जो सफाई कर्मियों का वेतन एक महीने का रुका हुआ है और फायर ब्रिगेड के कर्मियों का तीन महीने का रुका पड़ा है। लगभग एक साल से यही स्थिति बनी हुई हैं। जो कच्चे कर्मचारी है उनको 11-11 हजार रुपये न मिलने से इनके स्थिति बहुत खराब है। बच्चों के स्कूलों की फीस सहित अन्य खर्चे सामने हैं। जब भी हड़ताल की जाती है तभी नगरपालिका वेतन देता है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन उनकी मांगों को माने अन्यथा हड़ताल जारी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.