हनी ट्रैप मामले में सीआइए वन ने आरोपितों को लिया प्रोडक्शन वारंट पर
????? ?? ?????? ??? ????? ????? ?? ???????? ??? ?? ?? ???????? ???? ??? ?????? ???? ????? ???? ????? ???????? ? ?????? ?????? ???? ?????? ???? ????????? ???? ???????? ?? ????? ?? ????? ?? ?? ????? ?? ????????? ????? ?? ???? ??? ???????? ?? ????? ??? ??? ???? ??? ???? ????? ?? ?? ??? ?? ????? ?????? ????? ??? ??? ????? ???????? ?? ????? ????? ?? ????? ??? ????? ???????? ?? ?????? ?????? ?? ????? ??? ??????? ?? ??? ?? ??? ????? ???? ?? ???? ???
जागरण संवाददाता, अंबाला
सीआईए टू द्वारा हनी ट्रैप गिरोह के गिरफ्तार किए गए दो आरोपितों रोशन अली निवासी गांव रतोली थाना सढौरा यमुनानगर व रामनाथ निवासी गांव शेरवाल थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर को सीआईए वन पुलिस ने दो दिनों के प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों का दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। साइंस कारोबारी से रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस आरोपितों से पूछताछ करेगी। इस मामले में महिलाओं का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
उल्लेखनीय है कि एसडीओ जफर इकबाल खान को जाल में फंसाकर इस गिरोह ने दस लाख रुपये मांगे थे, जबकि यह शातिर तीन लाख पर आ गए थे। इस मामले में आरोपित रोशन अली और रामनाथ को सीआईए टू ने गिरफ्तार किया था, जबकि महिलाएं अभी तक फरार हैं। उधर, महेश नगर थाने में दर्ज हनी ट्रैप के मामले में सीआईए वन पुलिस ने इन दोनों आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपितों का दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है। आरोपितों को सीआईए वन कुछ जगहों पर ले जाने की तैयारी में हैं।