बच्चों को बांटे साबुन और बिस्कुट
भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा की महिला विग की तरफ से एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज के नजदीक बस्ती के बचों को स्वछता रखने और हाथ कैसे धोएं के बारे में बताया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 07:40 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 07:40 AM (IST)
जासं, अंबाला: भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा की महिला विग की तरफ से एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज के नजदीक बस्ती के बच्चों को स्वच्छता रखने और हाथ कैसे धोएं के बारे में बताया गया। जिससे बीमारियों से बचाव किया जा सके। बच्चों को साबुन व बिस्कुट दिए। इस मौके पर मुकेश एबट, बीजेपी मंडल अंबाला शहर के अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, भारत विकास परिषद की अध्यक्ष भारती खन्ना, सचिव विवेक सबलोक, महिला प्रमुख मंजु गर्ग, मनोज गर्ग, संजय अग्रवाल, चमन लाल, हरिन्द्र शर्मा, सतनाम, दीपक जैन, रजनी जैन, इंदू खन्ना, राजेंद्र अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें