विश्व गणित दिवस पर बच्चों ने सुनाए पहाड़े
मंगलवार को तुलसी पब्लिक स्कूल में विश्व विद्यार्थी एवं गणित दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया गया। चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने पहाड़ों को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर
मंगलवार को तुलसी पब्लिक स्कूल में विश्व विद्यार्थी एवं गणित दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया गया। चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने पहाड़ों को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके बाद गणित विभाग के सभी अध्यापकों ने मंच संचालन करते हुए सम व विषम संख्याएं, प्रतिशत निकालना, भाग व गुणा करना, वृत्त का क्षेत्रफल, रोमन संख्याएं, बेलन का आयतन जैसे महत्वपूर्ण बिदुओं पर प्रकाश डाला। इसके अलावा 9 और 37 का जादुई तथ्य भी बताया गया। स्कूल प्रधान एचबी मुंजाल व डायरेक्टर रीटा मुंजाल ने गणित विभाग के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि गणित कोई जटिल विषय नहीं है, निरंतर अभ्यास से गणित के सवालों को आसानी से हल किया जा सकता है।