विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh News: आज रिटायर होंगे IAS राजेश खुल्लर, इन्हें बनाया जा सकता है प्रदेश का नया FCR

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Thu, 31 Aug 2023 09:58 AM (IST)

हरियाणा के 1988 बैच के आइएस अधिकारी राजेश खुल्लर आज रिटायर हो जाएंगे। उनके रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह अब ...और पढ़ें

FCR एवं सीनियर IAS राजेश खुल्लर आज रिटायर हो जाएंगे (फाइल फोटो)
FCR एवं सीनियर IAS राजेश खुल्लर आज रिटायर हो जाएंगे (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। हरियाणा के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर (Rajesh Khullar) आज रिटायर हो जाएंगे। उनके रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह अब सीनियर IAS टीवीएसएन प्रसाद या सुधीर राजपाल को FCR बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि उनकी रिटायरमेंट के बाद कई IAS अधिकारियों के तबादले भी हो सकते हैं। बता दें कि राजेश खुल्लर 1988 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। वे हरियाणा सरकार में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के साथ-साथ राजस्व विभाग में फाइनेंस कमिश्नर के पद पर तैनात थे।