कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का अंबाला शहर में जन्मदिन मनाया गया।
अंबाला शहर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का अंबाला शहर में जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस भवन में कांग्रेसी देवेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में केस काटा गया। सबसे पहले दौरान देवेंद्र वर्मा व सभी कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की फोटो पर तिलक करने के बाद केक काटकर लड्डू बांटा गया। इस दौरान लोगों को चाय पकोड़े का लंगर का वितरित किए गए। वर्मा ने उपस्थिति को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन की बधाई देते हुए अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर डॉ. कपूर सिंह, सुमन मेहरा, सुनीता वर्मा, दविद्र बजाज, नायब सिंह सैनी, हन्नी रैना, एडवोकेट मिथुन वर्मा, अशोक बूंदी वशिष्ट, धर्मपाल चड्ढा, एस के गुप्त, कुलदीप सिंह गुल्लू , नरेश शर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप