पराली जलाने पर दो किसानों पर मामले दर्ज
पाबंदी के बावजूद भी धान के अवशेष जलाने के मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने विभिन्न गांवों के दो किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 09:58 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 06:39 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़: पाबंदी के बावजूद भी धान के अवशेष जलाने के मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने विभिन्न गांवों के दो किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी है। कृषि अधिकारी सुनील कुमार की शिकायत पर गांव राउमाजरा के प्रेमचंद और गांव नगला राजपुतान के राज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इन दोनों किसानों के खिलाफ एक-एक एकड़ में धान के अवशेष जलाने का आरोप है। जिले में अब तक 43 मामलों में जुर्माना किया गया है, जबकि छह किसानों पर मामले दर्ज किए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें