विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में फर्जी तरीके से 16 साल तक दिव्यांग पेंशन लेने का मामला, अब होगी 5 लाख से ज्यादा की रिकवरी

Published: Thu, 13 Aug 2026 07:00 AM (IST)

अंबाला कैंट में एक व्यक्ति ने 16 साल तक नियमों का उल्लंघन कर दिव्यांग पेंशन ली, जिसकी 5.72 लाख रुपये की रिकवरी अभी तक अटकी हुई है।

अंबाला में गलत तरीके से 16 साल तक दिव्यांग पेंशन लेने का मामला सामने आया है।

अंबाला में गलत तरीके से 16 साल तक दिव्यांग पेंशन लेने का मामला सामने आया है। 

HighLights

  1. अंबाला कैंट में 16 साल तक गलत दिव्यांग पेंशन ली गई।

  2. 5.72 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश अभी तक अटके।

  3. नौकरी करते हुए भी व्यक्ति ने पेंशन का लाभ उठाया।

जागरण संवाददाता, अंबाला। अंबाला कैंट में नियमों को ताक पर रखकर गलत तरीके से सोलह साल तक दिव्यांग पेंशन लेने का मामला सामने आया है। हालांकि यह मामला अफसरों की टेबल तक भी पहुंचा, लेकिन रिवकरी के आदेशों के बावजूद यह रुपये वसूले नहीं गए हैं।

मामले का खुलासा आरटीआई में मांगी गई जानकारी के बाद हुआ। दरअसल अंबाला कैंट के रहने वाले विकास द्वारा बीते 16 साल से नियमों को ताक परखते हुए दिव्यांग पेंशन सरकार से ली गई। मामले का खुलासा हुआ तो इसकी शिकायत अधिकारियों को दी गई। इस पर अधिकारियों ने भी अपनी जांच की और पाया कि पेंशन गलत तरीके से ली जा रही है।

जांच में सामने आया है कि विकास नौकरी कर रहे हैं और नियम अनुसार वह दिव्यांग पेंशन के लिए पात्र रही है। इसी पर सत्रह मार्च 2026 को जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दिव्यांग पेंशन की रिकवरी करते हुए राशि जमा करवाने को कहा। यह राशि 5 लाख 72 हजार 346 हजार रुपये है। लेकिन डेडलाइन बीतने के बाद भी यह राशि जमा नहीं हुई।

इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी ने डीसी को जानकारी देते हुए पत्र भेजा जबकि उन्होंने रिकवरी का जिम्मा जिला राजस्व अधिकारी को सौंपा। अब यह जिम्मेदारी तहसीलदार अंबाला छावनी को सौंपी गई है।