अंबाला में ट्रैक्टर की टक्कर से कैंटर ड्राइवर की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अंबाला-जगाधरी रोड पर मंगलई चौक के पास शनिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कैंटर चालक रिंकू शर्मा (43) की मौत हो गई।
-1791111386786_m.webp)
ट्रैक्टर की टक्कर से कैंटर ड्राइवर की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
अंबाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कैंटर चालक की मौत।
यमुनानगर निवासी रिंकू शर्मा की हादसे में हुई दुखद मृत्यु।
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, अंबाला। थाना महेशनगर क्षेत्र में अंबाला जगाधरी रोड पर मंगलई चौक पर शनिवार देर शाम को ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से यमुनानगर के आजाद नगर निवासी कैंटर चालक रिंकू शर्मा (43) की मौत हो गई। रिंकू शर्मा शनिवार शाम को दवा कंपनी में सप्लाई देकर वापस यमुनानगर लौट रहे थे। पुलिस ने उनके बेटे हैरी उर्फ हर्षदीप की शिकायत पर ट्र्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हर्षदीप ने बताया कि वह मुलाना में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता रिंकू शर्मा कैंटर चालक थे। शनिवार को वह जगाधरी से दवा कंपनी की सप्लाई लेकर अंबाला स्थित कंपनी के गोदाम में आए थे। वह भी अपने पिता के साथ ही वापस यमुनानगर जाने के लिए निकले। जैसे ही वह मंगलई चौक के पास रेत बजरी क्रशर के सामने पहुंचे तो गलत दिशा में तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उनके कैंटर में टक्कर मार दी।
हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें नागरिक अंबाला कैंट लायागया,जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हर्षदीप की शिकायत पर ट्र्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है।
