Move to Jagran APP

डर के माहौल में व्यापारिक विकास असंभव : ओंकार ¨सह

जागरण संवाददाता, अंबाला: इनेलो व्यापार मंडल की बैठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरपाल ¨सह ने कहा कि डर के माहौल में व्यापार नहीं किया जा सकता।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 01:25 AM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 01:25 AM (IST)
डर के माहौल में व्यापारिक विकास असंभव : ओंकार ¨सह
डर के माहौल में व्यापारिक विकास असंभव : ओंकार ¨सह

जागरण संवाददाता, अंबाला: इनेलो व्यापार मंडल की बैठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरपाल ¨सह अरोड़ा की अध्यक्षता में ओंकार ¨सह के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई। मी¨टग में ओंकार ¨सह ने कहा कि आज अंबाला का व्यापारी डर व अनिश्चितता के माहौल में व्यापार कर रहा है। कानून व्यवस्था के नाम पर पूरे क्षेत्र में गुंडागर्दी का माहौल है, दिनदहाड़े व्यापारियों को लूटा जा रहा है और सरकार व प्रशासन बेसहाय व मजबूर मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने अंबाला शहर में हुए सर्राफा व्यापारी के कत्ल की ¨नदा की ओर सरकार से मांग की कि मृतक व्यापारी के परिवार को उचित मुआवजा व उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। सोम नाथ बोह, जिला उपाध्यक्ष तुषार कौशिक आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

व्यापारियों को उपलब्ध करवाए हथियारों के लाइसेंस: मलौर

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जसबीर मलौर ने कहा सरकार ने सरकारी तंत्र पूरी तरह से फेल है। कानून व्यवस्था डगमगाई हुई है। व्यापारी वर्ग खतरे में रहकर अपना व्यापार कर रहे हैं। व्यापारी पिछले छह माह से अपनी सुरक्षा के लिए हथियारों के लाइसेंस के लिए फाइलें लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें महज झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं।इसी की वजह से एक परिवार के सिर से सहारा उठ गया। यह वारदात शहर में होना सरकार की सुरक्षा पर सवाल उठाता है। जबकि व्यापारी वर्ग पहले से जीएसटी आदि टैक्सों से दबा हुआ है। उन्हें तो हथियारों के लाइसेंस निशुल्क उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। ताकि ऐसी कोई भविष्य में वारदात न हो।

दुष्कर्म मामलों की टिप्पणी पर माफी मांगें सरकार: सैलजा

जासं, अंबाला : दुष्कर्म के मामले में दिए विवादित बयान की राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बड़े शर्म की बात है कि महिलाओं के उत्पीड़न पर ऐसे बयान दे रहे हैं। सैलजा ने सरकार से तुरंत इस बयान पर माफी मांगने की बात कही है। उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो प्रदेश की महिलाएं सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगी।

भाजपा राज में बढ़ी दुष्कर्म की वारदातें

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार में दुष्कर्म की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में राज्य सरकार को ऐसी वारदातें रोकने की बजाय स्थिति के लिए महिलाओं को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सैलजा ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं के लिए सीधे सरकार ने सीधेतौर पर लड़कियों को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने इस बयान पर भी कड़ा ऐतराज जताया कि दुष्कर्म की घटनाए बढ़ी नहीं है अपितु पहले भी ऐसी घटनाएं होती थी। उन्होंने कहा कि सीएम को दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर ¨चता करनी चाहिए थी। मगर दुख की बात है कि वे इनके लिए महिलाओं को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

भाजपा सरकार में व्यापारी वर्ग नहीं है सुरक्षित : महल

जासं, अंबाला शहर: कांग्रेस के किसान प्रदेश उपाध्यक्ष हरबीर महल ने बताया कि भाजपा सरकार में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जहां व्यापारी वर्ग पर एक तरफ जीएसटी और नोटबंदी से कमर टूटी हुई है, वहीं लूटपाट की वारदातों में भी बढ़ोतरी हो गई है। अंबाला जैसे जिले में भी लूटपाट के लिए हत्या तक को अंजाम दिया जा रहा है। व्यापारी वर्ग का अमन चैन खत्म हुआ पड़ा है। कभी अंबाला को सबसे सेफ जोन माना जाता था और इसी कारण काफी व्यापारी बिजनेस के इरादे से अंबाला शहर आए थे और यही बस गए थे। अब भाजपा सरकार में व्यापारी भयभीत हो रखा है यदि यही हालात रहे तो यह वर्ग जिले से बाहर का रूख कर लेगा। हरबीर महल ने कहा कि शहर के सर्राफा बाजार में हत्या होने का साफ मतलब है कि भाजपा सरकार प्रदेश की कमान संभालने में नाकामयाब साबित हो रही है। सरकार के दावे फेल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही बाजार में व्यापारी ने बदमाशों का मुकाबला किया था, उसके बाद भी सरकारी तंत्र फेल रहा। व्यापारियों को हथियारों के लाइसेंस उपलब्ध करवाए जाने चाहिए, ताकि वह अपनी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल कर सके।

सर्राफा बाजार में गोलीकांड के बाद निशाने पर आई कानून व्यवस्था

जासं, अंबाला शहर : शहर के सर्राफा बाजार में हुए गोलीकांड को लेकर कानून व्यवस्था व सत्ता पक्ष विपक्षी दलों के निशाने पर आ गया है। कारोबारियों ने कारोबारियों को गन लाइसेंस नहीं देने के मुद्दे पर प्रशासन को घेरा व नारेबाजी की। स्वर्णकार संघ के जिला प्रवक्ता एवं कांग्रेसी देवेंद्र वर्मा ने कहा कि सर्राफा बाजार में पहले भी बहुत वारदातें हो चुकी हैं। स्वर्णकार संघ पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन से कई बार मिला और यह तय हुआ था कि कोतवाली चौक में 24 घंटे पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी असलहा सहित लगाई जाएगी। जिसके बाद तीन-चार दिन पुलिस तैनात रही, लेकिन कुछ दिनों बाद पुलिस कप्तान की बदली हो गई और फिर पुलिस कोतवाली चौक से गायब हो गई। अगर गन लाईसेंस एक सप्ताह में नही दिए गए तो सीएम विडों पर शिकायत की जाएगी। आरोपित पकड़े नहीं गए तो स्वर्णकार संघ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।

सर्राफा कारोबारी हत्या को लेकर दिया अल्टीमेटम

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान नीरू वढेरा सराफ कारोबारी की हत्या को लेकर रोष प्रकट करते हुए अपने साथियों के साथ सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ निकाले गए जुलूस में शामिल हुए। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंगदास गर्ग ने भी सर्राफा प्रधान नरेश कुमार व स्वर्णकार संघ के प्रधान जोगिन्द्र वर्मा से फोन पर बातचीत की। उन्होंने इस हत्या पर रोष प्रकट करते हुए आश्वासन दिया कि यदि पुलिस दी गई समय अवधि में कातिलों को गिरफ्तार नहीं करती तो वे हरियाणा बंद का आह्वान सराफ संघ के साथ मिलकर करेंगे।

सर्राफा कारोबारियों के लिए गन लाइसेंस की पैरवी की

कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद हिम्मत ¨सह ने कहा कि जिस प्रकार बदमाश सरेबाजार व्यापारी सुनील जैन को गोली मारकर फरार हो गए। उससे जाहिर है कि सरकार में कानून व्यवस्था का दिवाला पीट चुका है। हिम्मत ने विधायक असीम गोयल पर निशाना साधते कहा कि विधायक तो बॉलीवुड स्टारों के लटके-झटकों में मस्त हैं। विधायक ने खुद की सुरक्षा तो चाक चौबंद की हुई है और पायलट लेकर चलते हैं मगर व्यापारी बदमाशों की गोलियों का शिकार हो रहे हैं। हिम्मत ¨सह ने कहा कि अगर सरकार ने यहां व्यापारियों की सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं किए तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.