रिश्तेदारी में गया परिवार, घर के ताले तोड़ जेवर व नकदी चुराई
रिश्तेदारी में गए परिवार के घर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और जेवर चुरा लिए गए। 18 से 22 अक्टूबर के मध्य छावनी की डिफेंस कॉलोनी वासी गगनदीप ¨सह घर हुई घटना सबसे पहले पड़ोसियों को पता चला। उन्होंने मकान मालिक को इसकी जानकार दी। वापस लौटे परिवार को मेनगेट के अलावा तमाम कमरों के दरवाजे टूटे मिले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पंजोखरा थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : रिश्तेदारी में गए परिवार के घर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और जेवर चुरा लिए गए। 18 से 22 अक्टूबर के मध्य छावनी की डिफेंस कॉलोनी वासी गगनदीप ¨सह घर हुई घटना सबसे पहले पड़ोसियों को पता चला। उन्होंने मकान मालिक को इसकी जानकार दी। वापस लौटे परिवार को मेनगेट के अलावा तमाम कमरों के दरवाजे टूटे मिले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पंजोखरा थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार गगनदीप 18 अक्टूबर की सुबह परिवार को लेकर पंजाब के नवांशहर की रिश्तेदारी में गए थे। 22 की शाम कारपेंटर ठंडू राम ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर में चोरी हुई है। मेनगेट के अलावा तमाम कमरे खुले पड़े हैं। 23 अक्टूबर को वापस लौटे परिवार को सोने-चांदी के जेवर व नकदी गायब मिली। पंजोखरा थाना प्रभारी एसआइ दीपक शर्मा के अनुसार चोरों की तलाश कर रहे हैं।