दिनदहाड़े घर और अलमारी के ताले तोड़ हजारों के जेवर चुराए
हीरानगर में दिनदहाड़े घर के कमरों व अलमारियों के ताले तोड़कर चोर हजारों के जेवर ले उड़े। घटना के समय परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में गए थे। देर शाम वापस लौटने पर घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। सदर थाने में अज्ञात पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। मंगलवार फोरेंसिक क्राइम एवं ¨फगर ¨प्रट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हीरानगर में दिनदहाड़े घर के कमरों व अलमारियों के ताले तोड़कर चोर हजारों के जेवर ले उड़े। घटना के समय परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में गए थे। देर शाम वापस लौटने पर घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। सदर थाने में अज्ञात पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। मंगलवार फोरेंसिक क्राइम एवं ¨फगर ¨प्रट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया।
जानकारी के अनुसार कबीर नगर में बलराज अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह परिवार को लेकर रिश्तेदारी में गए थे। शाम करीब सात बजे लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर जाकर देखा तो अलमारियां खुली पड़ी थी और सारा सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी में रखे करीब 45 हजार के जेवर व अन्य सामान गायब मिला।
बलदेवनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत ¨सह के मुताबिक कॉलोनी में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।