श्मशान घाट में बहीं अस्थियां, गमगीन परिवार ने छलनी से जुटाई
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : श्मशान घाट में एक परिवार के पांव तले से उस समय जमीन खिसक
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : श्मशान घाट में एक परिवार के पांव तले से उस समय जमीन खिसक गई जब वहां अस्थियां बरसाती पानी में बहती हुई मिली। शोकाकुल परिवार को पहले तो यह समझ नहीं आया कि अब वह क्या करे? इन अस्थियों को कैसे जुटाया जाए कि उन्हें गंगा तक ले जाया जा सके? हालात ये थे कि दुखी परिवार के विपदा की इस घड़ी में फिर से आंसू बहने लगे।
कुछ देर बात गमगीन परिवार के साथ आए लोगों ने सुझाव दिया कि केवल छलनी लाकर ही इन्हें जुटाया जा सकता है। इसके बाद दुखी परिवार के सदस्य बाजार गए और छलनी लेकर आए। कड़ी मशक्कत के बाद कुछ अस्थियों को जुटाया गया लेकिन कुछ जल में ही प्रवाहित हो गई। परिवार ने विरोध किया तो हरकत में आई समिति ने अब श्मसान घाट में निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने तक संस्कार पर रोक लगा दी है।
मॉडल टाउन अंबाला शहर निवासी मृतक नरेंद्र ¨सह के भतीजे इंद्रजीत ¨सह ने बताया कि उनके चाचा नरेंद्र ¨सह की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शुक्रवार शाम को उन्होंने जंडली श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया था। शनिवार सुबह वह अस्थियां लेने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। अंतिम संस्कार किए जाने वाले शेड के नीचे घुटनों तक पानी जमा था। शुक्रवार-शनिवार रातभर हुई बरसात के चलते श्मशान में पानी भर गया। निकासी न होने के कारण अस्थियां बरसाती पानी में बह गई।
समिति पर बात न सुनने के आरोप
परिजनों ने शोक जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने इस बारे में श्मशान घाट की देखरेख करने वाली कमेटी से जब बात की तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। अस्थियां चुनने के लिए श्मशान घाट में कोई व्यवस्था नहीं की गई। हारकर परिजन खुद छलनी लेकर आए और तैरती अस्थियां एकत्रित की गई। सूचना के बाद मॉडल टाउन श्मशान घाट समिति के प्रधान व¨रद्र ¨सह निक्कू मौके पर पहुंचे। प्रधान निक्कू ने बताया कि आसपास की कॉलोनियों का बरसाती पानी श्मशान घाट के पास इकट्ठा होने लगा है, जिस वजह से यह दिक्कत आ आई।
पहले भी कई बार बन चुकी है ऐसी स्थिति
श्मशान घाट के सेवादार चमनलाल ने बताया कि पहले भी यहां ऐसी स्थिति पैदा होती रही है। चमनलाल ने बताया कि यहां पर एक प्रेशर पंप है। जिसे निगम के कर्मचारी चलाते नहीं हैं। इसी कारण यहां पानी भर गया।
-----------------
रात को बारिश की वजह से गोवर्धन नगर की तरफ से पानी श्मशान घाट में घुस गया। घटना सभी के लिए दुखदायी है। हमें शोकाकुल परिवार से सहानुभूति है। सूचना के बाद प्रधान निक्कू मौके पर पहुंच गए थे। श्मशान घाट की व्यवस्था को सुधारने के लिए विधायक असीम गोयल से गुहार लगाई जाएगी।
सुभाष आहुजा, कैशियर, स्वर्ण आश्रम सभा, मॉडल टाउन।