Move to Jagran APP

भाजपा सरकार ने प्रदेश को दी नई दिशा : सैनी

सैनी ने कहा कि रैली ऐतिहासिक रही। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले लगभग 5 वर्षो में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश को नई दिशा और गति देने का काम किया हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 07:57 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 07:57 AM (IST)
भाजपा सरकार ने प्रदेश को दी नई दिशा : सैनी
भाजपा सरकार ने प्रदेश को दी नई दिशा : सैनी

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश को विकास के मामले में नई दिशा दी है। रविवार को उनके नेतृत्व में विधानसभा नारायणगढ़ से करीब 3200 पन्ना प्रमुख रोहतक में हुई विजय संकल्प रैली एवं पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल होने के लिए गए।

loksabha election banner

सैनी ने कहा कि रैली ऐतिहासिक रही। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले लगभग 5 वर्षो में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश को नई दिशा और गति देने का काम किया हैं। पूर्व की सरकारों में परिवारवाद, भ्रष्टाचार तथा सरकारी नौकरियों में बंदरबांट होती थी, जिसे मुख्यमंत्री ने बंद किया। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया और योग्यता के आधार पर युवाओं को रोजगार मिला। जिस प्रकार से लोकसभा चुनावों में जन-जन का विश्वास भाजपा को मिला है, उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा। भाजपा सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, मंडल प्रधान नवीन शर्मा, नरेंद्र राणा, विवेक गुप्त आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.