सरकार ने किसानों को किया निराश
बकाया पेमेंट को लेकर जल सत्याग्रह कर रहे किसानों के समर्थ में अब कांग्रेस भी उतर आई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 08:15 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 08:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बराड़ा: बकाया पेमेंट को लेकर जल सत्याग्रह कर रहे किसानों के समर्थ में अब कांग्रेस भी उतर आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वरुण चौधरी ने कहा कि गन्ना उत्पादक किसान पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं तथा उन्होंने अर्धनग्न होकर जल सत्याग्रह भी किया है, लेकिन सरकार ने इन किसानों को निराश ही किया है। उनके गन्ने की बकाया राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। कांग्रेस पार्टी गन्ना उत्पादक किसानों के साथ खड़ी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें