भाजपा सरकार कमजोर वर्गो को समर्पित : सांसद
सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार देश के समग्र विकास एवं हर वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 07:00 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 07:00 PM (IST)
जागरण संवाद सहयोगी, शहजादपुर : सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार देश के समग्र विकास एवं हर वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित है। देश के सभी वर्गों किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग को प्रधानमंत्री से जो अपेक्षाएं थी, वह सभी पूरी की गई हैं भाजपा सरकार गरीब किसान और युवाओं के सपने एवं आकांक्षाओं को समर्पित सरकार है। आजादी के बाद 70 सालों तक जिन वर्गों के बारे में सोचा नहीं था अब उन्ही वर्गों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 के भारत के लिए विजन कायम है भारत एक आधुनिक, प्रोद्योगिक से सम्मिलित एवं उच्च विकास दर के साथ एक समान और पारदर्शी समाज होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें