248 बूथों पर बूथ स्तर कार्यकर्ताओं लगाएंगे भाजपा के झंडे : गोयल
विधायक असीम गोयल ने कहा कि वर्ष 2019 में केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में फिर से भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।
जासं, अंबाला शहर : विधायक असीम गोयल ने कहा कि वर्ष 2019 में केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में फिर से भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व जोश है। गोयल आज मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत झंडा कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने शहर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 248 बूथों पर बूथ स्तर कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के झंडे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत 12500 से ज्यादा झंडे लगाए जाएंगे। झंडा लगाने की शुरूआत अपने घर से की और कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर झंडे लगाएं। इस मौके पर जनक राज, अनुभव अग्रवाल, रितेश गोयल, सुरेश सहोता आदि मौजूद रहे।