Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी पर जताया रोष, फूंका पुतला

ंवाद सहयोगी, शहजादपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक पाल की अगुवाई में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 01:48 AM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 01:48 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी पर जताया रोष, फूंका पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी पर जताया रोष, फूंका पुतला

संवाद सहयोगी, शहजादपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक पाल की अगुवाई में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका। उनके खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि वह प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर अशोक तंवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।

prime article banner

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की वे भ‌र्त्सना करते हैं। मौके पर मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष हैप्पी शर्मा बनौंदी, बलदेव सलौला, विनोद सैनी, करनैल सैनी, मामचंद, ओमी राणा, शाीशपाल भेडों, ब्रजपाल, मनीष मित्तल, भूपेन्द्र, नीटू, सुधीर, ¨बदर, चेतन, जोनी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.