तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
सरकारी स्कूल के सामने तेज रफ्तार कार की चपेट में आने पर बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने कार अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़
सरकारी स्कूल के सामने तेज रफ्तार कार की चपेट में आने पर बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने कार अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार गांव फतेहपुर 80 के पूर्ण सिंह जो अपनी बाइक से नारायणगढ़ जा रहे थे। जब वह सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार की चपेट में आने वह बुरी तरह घायल हो गया। यह वाक्या उसके जमाई ने देखा जो वह संघरानी से तभी आया था। उसने उसे उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसे चिताजनक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। आरोपित चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
बेसहारा गाय के आने से नाले में पलटा कैंटर
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़
राजमार्ग 73 पर बेसहारा गाय आने से तेज रफ्तार कैंटर नाले में गिर गया। चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए। गाय बुरी तरह घायल हुई। जानकारी अनुसार बिजनौर के रहने वाला चालक ने बताया कि वह बरवाला से पोल्ट्रीफार्म से अपनी गाड़ी में अंडे लाद कर बिजनौर जा रहे थे कि गांव कडासन के पास अचानक गाय आने पर उसे टकराने पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। जिस पर गाड़ी सीधे गड्ढ़े में पलट गई। जिस पर चालक व परिचालक को मामुली चोटें आई और गड्ढे में गन्दा पानी होने पर अपनी गाड़ी से बहुत मुश्किल से बाहर आए। तभी एनएच की पुलिस मौके पर पहुंच गई।