सर्जिकल स्ट्राइक की तरह है चीन के एप पर प्रतिबंध लगाना: विज
प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा केंद्र सरकार द्वारा चीन के 59 एप बंद करना एक तरह से चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक ही है।
जासं, अंबाला : प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा केंद्र सरकार द्वारा चीन के 59 एप बंद करना एक तरह से चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक ही है। ये ऐसे एप थे जो हमारे किसी भी काम के नहीं थे। अब समय आ गया है कि देश के नागरिक देशी उत्पादों की ओर बढ़ें तथा चीन के बने सामान का बहिष्कार करें। उन्होंने बताया आइटी मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ये एप भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, भारत की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के प्रति पक्षपातपूर्ण थे। हमें देश के बाहर के बने उत्पादों की ओर आकर्षित न होकर भारत में बने उत्पादों को खरीदने पर जोर देना चाहिए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सके। देशी उत्पादों की मांग बढ़ने से व्यापारियों गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और भारत हर चीज में आगे है। इसमें कोई दो राय नहीं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विदेशों में भी भारतीयों की साख बढ़ी हैं।