सरकार की जनकल्याण नीतियों से कराया अवगत
भाजपा मारकंडा मंडल प्रधान नरेंद्र राणा कुराली ने कहा कि भाजपा ने विभिन्न कार्यक्रम शुरू किये गये है ताकि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं सरकार के जनकल्याणकारी कामों से जनता को अवगत करवा सके।
संवाद सहयोगी, शहजादपुर : भाजपा मारकंडा मंडल प्रधान नरेंद्र राणा कुराली ने कहा कि भाजपा ने विभिन्न कार्यक्रम शुरू किये गये है ताकि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं सरकार के जनकल्याणकारी कामों से जनता को अवगत करवा सके। एक कार्यक्रम 12 से शुरू किया जो 15 फरवरी तक चलेगा। मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम में 12 से 15 फरवरी तक हर घर पर पार्टी का ध्वज ओर स्टीकर लगाया जाएगा। लाभार्थी संपर्क योजना का लाभ जिनको मिला है ऐसे लाभार्थियों से 15 से 25 फरवरी तक सभी को मिलना है। 26 फरवरी को कमल ज्योति योजना के कार्यक्रम में हर लाभार्थी ओर कार्यकर्ता के घर दिया जलाना है कम से कम 50 घरों में शाम 6 से 9 बजे तक ऐसा किया जाएगा। 28 फरवरी को कार्यकर्ता संवाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेगें। 2 मार्च को हर मंडल में बाइक रैली होगी। हरियाणा में 5 रथ पूरे प्रदेश में घूमेंगे। दो लोकसभा क्षेत्र पर एक रथ होगा, जिनके माध्यम से लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। मौके पर मंडल महामंत्री मंगूराम कंजाला, युवा प्रधान हैप्पी शर्मा बनौदी भी मौजूद रहे।
फोटो 10 मारकंडा मंडल प्रधान नरेन्द्र राणा कुराली जानकारी देते हुए।