अवंतिका राष्ट्रीय महात्मा सम्मान प्रिसिपल बंसल हुए सम्मानित
डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला छावनी के प्रिसिपल रमेश बंसल को अवंतिका राष्ट्रीय महात्मा सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित हिदी भवन में आयोजित शिक्षक अलंकरण समारोह में उनको यह सम्मान दिया गया है।
जागरण संवाददाता, अंबाला : डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला छावनी के प्रिसिपल रमेश बंसल को अवंतिका राष्ट्रीय महात्मा सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित हिदी भवन में आयोजित शिक्षक अलंकरण समारोह में उनको यह सम्मान दिया गया है। सम्मन में उनको ट्राफी, शॉल, रजत मुद्रा, प्रशंसा पत्र, धार्मिक साहित्य और उपहार भेंट किये गये। विद्यालय उपप्रधानाचार्य आरके भारद्वाज ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में देश भर के 28 राज्यों के 260 प्रिसिपल, शिक्षक, राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों व समाज सेवियों को सम्मानित किया गया है। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल बीपी सिंह व सेवानिवृत मेजर जनरल पीके सहगल, अंवतिका के राष्ट्रीय निदेशक डा. आनंद अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में भगवान कृष्ण की वंशावली के रचियता पद्म भूषण मोहन स्वरूप भाटिया, फिट इंडिया मूवमेंट के संस्थापक गणपति रेड्डी, कमल ग्रुप ऑफ स्कूल के संस्थापक डा. वेद टंडन व दिल्ली शिक्षा विभाग के पूर्व महा निदेशक डा. भूपिद्र सिंह भी मौजूद रहे।