आटो पलटने से पांच सवारियां घायल, तीन रेफर
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़: एनएच 72 पर वाहन की टक्कर से सवारियों से भरा आटो पलट गया। हादसे में महिलाओं सहित 5 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। तीन को गंभीर हालत मेंअंबाला रेफर किया गया।
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़: एनएच 72 पर वाहन की टक्कर से सवारियों से भरा आटो पलट गया। हादसे में महिलाओं सहित 5 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। तीन को गंभीर हालत मेंअंबाला रेफर किया गया।
काला आम्ब से नारायणगढ़ पांच सवारियां लेकर आटो लेकर आ रहा था। ऑटो में सवारिया गांव डेरा की 60 वर्षीय रेशो, 45 वर्षीय महेन्द्रो, बिन्द्रो, 60 वर्षीय दतवर्मी, 40 वर्षीय रामकुमार सवार थे। इसी दौरान लोटों चौक पर वाहन की चपेट में आने पर आटो बीच सड़क में पलट गया। आसपास के लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेशो, रामकुमार, बिन्द्रो को गंभीर हालत में अंबाला रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आटो को अपने कब्जे में लेकर कर कार्रवाई शुरू कर दी।