दो दिन की बच्ची को मारने का प्रयास, केस दर्ज
शहर के सिविल अस्पताल में एक दो दिन की बची को गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। बची के नाना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित बची के पिता और दादी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर
शहर के सिविल अस्पताल में एक दो दिन की बच्ची को गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। बच्ची के नाना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित बच्ची के पिता और दादी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परमजीत सिंह निवासी गांव बपरोर पटियाला ने बताया कि वह रिक्शा चलाता है। उसके पास दो लड़कियां हैं। बड़ी लड़की सतविन्द्र कौर की शादी बलजीत सिंह उर्फ राजबीर सिंह वासी कासाबाद लुधियाना के साथ दस महिने पहले की थी। 25 अक्टूबर को सिविल अस्पताल में उसकी बेटी को आप्रेशन से बेटी हुई है। जिसको बेटी का पति रखना नहीं चाहता था। 27 अक्टूबर जवाई अपनी माता सरुप कौर के साथ सिविल हस्पताल में मिलने के लिए आये थे, जो दोहती को बहाने के साथ अस्पताल के उपर वाले गेट से बाहर ले आये और उसका गला दबा रहे थे। अचानक उसकी पत्नी आ गई और बच्ची को छीन लिया। उसके बाद मां और बेटा वहां से भाग गए, लेकिन जाते हुए उसकी पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दे गए।