शिव मंदिर के पास युवक पर धारदार हथियारों से हमला
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर कमल विहार वासी अभिषेक उर्फ शैंकी पर शिव मंदिर के
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर कमल विहार वासी अभिषेक उर्फ शैंकी पर शिव मंदिर के पास धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। पेट व पीठ पर कई वार कर उसे घायल कर दिया गया। मंगलवार की घटना में घायल को सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत में आवश्यक सुधार हुआ। शहर की कोतवाली पुलिस ने ¨प्रस, जेटी व देवन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अभिषेक की हरी नगर रेलवे फाटक के पास दुकान है। घटना के समय वह दुकान के लिए निकला था। जैसे ही वह शिव मंदिर के पास पहुंचा। आरोपितों ने उसे रोककर गाली-गलौच शुरू कर दिया। विरोध जताने पर उसे पीटना शुरू कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपितों ने धारदार हथियार निकालकर वार कर दिए। बुरी तरह लहूलुहान अभिषेक वहीं गिर पड़ा। आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली इंस्पेक्टर अजीत के अनुसार झगड़े के आरोप में तीन युवकों पर केस किया गया है, गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।