चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी पर हमला, घायल
चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी गुरदीप सिंह पर शरारती तत्वों ने किसी चीज से हमला कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 May 2019 10:40 AM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 06:37 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला : चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी गुरदीप सिंह पर शरारती तत्वों ने किसी चीज से हमला कर दिया। जिससे पुलिस कर्मी सिर फट गया। इलाज के लिए पुलिस मुलाजिम को शहर के सेक्टर 9 में स्थित पोली क्लीनिक में ले जाया गया। जहां पर उपचार के बाद मुलाजिम को छुट्टी दे दी गई। सोमवार को पुलिस कर्मी की हालत बिगड़ी तो उसे छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कर्मी गुरदीप ने बताया कि उसकी ड्यूटी सेव हाउस में लगी हुई है और पोलिग आफिसर के साथ एवीएम मशीनों को लेकर शहर के सेक्टर 9 में स्थित स्कूल में जा रहे था इसी बीच किसी ने उन पर हमला कर दिया। उसके सिर पर कोई नुकीली चीज लगने से वह घायल हो गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें