कर्मचारियों की 70 फीसद समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे इंपलाइज एसोसिएशन की मंडल कार्यकारिणी एवं शाखा पदाधिकारियों की बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक जीएम सिंह के साथ अनौपचारिक बैठक हुई।
जागरण संवाददाता, अंबाला:
ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे इंपलाइज एसोसिएशन की मंडल कार्यकारिणी एवं शाखा पदाधिकारियों की बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक जीएम सिंह के साथ अनौपचारिक बैठक हुई। बैठक में अंबाला मंडल में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। कर्मचारियों के हितों से संबंधित कार्य को करवाने के लिए प्रशासन से विचार-विमर्श किया गया। इस मीटिग के एजेंडे के 70 प्रतिशत कार्य मंडल रेल प्रबंधक ने तुरंत करने का आदेश दिया। शेष मुद्दों के लिए शीघ्र ही मीटिग करने हेतु आश्वासन दिया।
बैठक में मंडल सचिव कमल कुमार, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर, मंडल कोषाध्यक्ष टैमी लाल मीणा, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार वरुण, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल संगठन सचिव रंजीत कुमार, अतिरिक्त मंडल सचिव ईशम सिंह, मेन शाखा सचिव अंबाला मुकेश चंद्रा, मेन शाखा अध्यक्ष अंबाला राजरानी, शाखा सचिव कालका राजेश कुमार प्रेमी, डीआरएम शाखा सचिव विक्रम सिंह, शाखा अध्यक्ष चंडीगढ़ हरदेव सिंह, मेन शाखा सचिव भटिडा मुरलीधर मीणा, शाखा सचिव शिमला नरेंद्र कुमार, लाईन शाखा अध्यक्ष बठिडा प्रह्लाद राय, सहायक सचिव सहारनपुर अवनेश कुमार, लाइन शाखा सचिव सहारनपुर अजय बिरला, शाखा कोषाध्यक्ष अंबाला देवेंद्र कुमार, शाखा अध्यक्ष अंबाला तरुण कुमार एवं शाखा सचिव खानआलमपुरा जोगिदर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।