सड़क हादसे में सेना के रिटायर सूबेदार की मौत
दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर अंबाला छावनी ओवर ब्रिज के निकट लोडर थ्री व्हीलर और स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। थ्री व्हीलर में सवार हीरालाल बुरी तरह घायल हो गया।
जागरण संवाददाता, अंबाला: दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर अंबाला छावनी ओवर ब्रिज के निकट लोडर थ्री व्हीलर और स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। थ्री व्हीलर में सवार हीरालाल बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पड़ाव पुलिस 65 वर्षीय घायल हीरालाल को नागरिक अस्पताल छावनी पहुंचाया और सूचना उसके परिजनों को दी। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल छावनी के चिकित्सकों ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है।
सोमवार सुबह करीब 9 बजे नीलोखेड़ी निवासी सेना के रिटायर सूबेदार हीरालाल थ्री व्हीलर लेकर करनाल से चले थे। वह अंबाला में सामान पहुंचाने आ रहे थे। जैसे ही थ्री व्हीलर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के फ्लाईओवर के निकट पहुंचा तो तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में हीरालाल बुरी तरह घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पड़ाव पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल छावनी के आपातकालीन में भर्ती कराया और सूचना परिजनों को दी। घायल हीरालाल की स्थिति में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। चंडीगढ़ लेकर जाते समय रास्ते में हीरालाल की मौत हो गई। इसके बाद वापस पहुंचे परिजनों का बयान दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।