सरकार के कार्यो को जनता तक पहुंचाएं : विज
विज ने कहा कि 11 से 15 सितंबर तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रचार सामग्री उपलब्ध करवाई है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 07:19 AM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 07:19 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में विधानसभा अंबाला छावनी के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मंडल प्रधान, महामंत्री, सेक्टर प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख ने भाग लिया। विज ने कहा कि 11 से 15 सितंबर तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रचार सामग्री उपलब्ध करवाई है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए की वह सुनिश्चित करें की प्रचार सामग्री घर-घर तक पहुंचे। बैठक मीडिया प्रभारी विजेंद्र चौहान, मंडल प्रधान जसवीर सिंह, महामंत्री राजीव गुप्ता महिद्र सेठी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें