विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद प्रदर्शन की क्या जरूरत', जंतर-मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट पर अनिल विज ने खड़े किए सवाल

Published: Wed, 07 Oct 2026 01:12 PM (IST)

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन पर सवाल उठाया, कहा कि उच्चतम न्यायालय के संज्ञान लेने के बाद इसकी आवश्यकता नहीं है।

हरियाणा मंत्री अनिल विज (फाइल फोटो)

हरियाणा मंत्री अनिल विज (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उच्चतम न्यायालय के नोटिस के बाद प्रदर्शन की जरूरत नहीं

  2. विपक्ष को उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करना चाहिए

  3. हरियाणा में कांग्रेस नाम की कोई पार्टी नहीं, सिर्फ टुकड़े

जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष द्वारा किए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इस पर संज्ञान लिया है और नोटिस भी जारी किया है।

उसके बाद किसी प्रकार के प्रदर्शन की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। अगर ये लोग देश की कानून व्यवस्था में विश्वास रखते हैं तो। विज ने नसीहत देते हुए कहा कि इन सभी को उच्चतम न्यायालय पर विश्वास करना चाहिए क्योंकि उच्चतम न्यायालय सभी पक्षों को सुनने के बाद ठीक निर्णय लेगी।

इस प्रकार का प्रदर्शन करके यह लोग किस पर दबाव बनाना चाहते हैं। क्या यह सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जोकि अनुचित है। इनको सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए और उसके बाद प्रजातंत्र है जो भी जिसकी राजनीति है वो करे, उसका एतराज नहीं है। लेकिन कम से कम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करना, आदर करना उसके फैसले को मानना इस देश के हर नागरिक, हर पार्टी का काम है।

हरियाणा में कांग्रेस नाम की किसी चिड़िया का घोंसला नहीं

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के आरोप लगाए कि अगर चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा को चेहरा न बनते तो चुनाव जीत जाते, जिस पर विज ने तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस नाम की किसी चिड़िया का घोंसला नहीं है, ये अलग-अलग टुकड़े हैं।

हरियाणा के मजदूर, किसान, व्यापारी, युवा बुजुर्ग सभी ने लगातार इनको तीन बार हरवा कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर सिद्ध कर दिया कि ये किसी काम के नहीं है, ये निजी स्वार्थों के कारण कभी पास आ जाते है तो कभी दूर चले जाते हैं। कांग्रेस नाम की तो हरियाणा में कोई पार्टी नहीं है।

भाजपा किसान विरोधी नहीं

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा सरकार को किसान विरोध बताने पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा का किसान पूरी तरह से सरकार के साथ है और तीन बार लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर उसने सिद्ध कर दिया है कि वो सरकार की नीतियों से सहमत है।

विज ने कहा कि वह इन नेताओं से कहना चाहते हैं कि कम से कम प्रजातंत्र में जनमत का जो विश्वास है जनमत का जो फैसला है उसका तो ये स्वागत करना सीख लें।